पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,हज़ारीबाग़।बल मुख्यालय,सीमा सुरक्षा बल नई दिल्ली के निर्देशानुसार वार्ब के तत्वावधान में प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय,सीमा सुरक्षा बल मेरू परिसर स्थित परिवार कल्याण केन्द्र में झारखण्ड राज्य में रहने वाले सीमा सुरक्षा बल के सेवानिवृत्त कार्मिकों और उनके आश्रितों की पेन्शन और रिटायमेन्ट लाभ में उत्पन्न विसंगतियों के लिए एक ही पटल पर सुनवाई और निवारण के लिए वार्ब मीटिंग का आयोजन किया गया।





बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा देश की अमूल्य धरोहर केन्द्रीय पुलिस बलों के पेन्शनभोगी सेवानिवृत कार्मिकों और उनके आश्रितों के पुनर्वास और कल्याण के लिए वार्ब का गठन किया गया है।





वार्ब बैठक में बड़ी संख्या में सेवानिवृत कार्मिक और उनके आश्रित उपस्थित रहे। इस दौरान राकेश रंजन लाल, उपमहानिरीक्षक (प्रशासन) कैंप के सक्षम अधिकारी, अनुभवी लेखा अधिकारी, अनुसचिवीय स्टाफ और अन्य सम्बंधित विभागों के प्रभारी, सेवानिवृत कार्मिकों और आश्रितों की समस्याओं के निवारण के लिए उपस्थित रहे।





बैठक में सेवानिवृत कार्मिकों और आश्रितों की पेंशन से जुड़ी समस्याओं का निवारण किया गया।साथ ही पुनर्वास और कल्याण संबधित जानकारी और भविष्य में सेवानिवृत कार्मिकों व उनके आश्रितों के लिए सरकार की योजनाओं से अवगत करवाया गया। जानकारी के मुताबिक सीमा सुरक्षा बल मेरू कैंप में अगली वार्ब की बैठक आगामी जून माह में होगी।