प्रतिनिधि,टंडवा (चतरा)। शुक्रवार को सीसीएल के अर्पिता महिला मंडल के निर्देश पर आराध्या महिला समिति द्वारा दिसंबर के अंतिम माह में पड़ रहे भारी ठंढ़ को देखते हुए आम्रपाली परियोजना कार्यालय होन्हें में कामगारों के बीच लगभग एक सौ कंबल का वितरण किया।
सीएसआर अधिकारी मोहसिन रज़ा ने बताया कि लाभान्वित होने वाले अधिकांशतः मजदूरों में विस्थापित- प्रभावित क्षेत्र के कामगार शामिल थे।इस मौके पर आराध्या महिला मंडल की अध्यक्षा प्रियंका सिंह,अर्पिता महिला मण्डल की अध्यक्षा बिमला प्रसाद, समिति के शारदा प्रसाद, नुज़हत अख्तर,रीना सिंह समेत सीसीएल अधिकारी व अन्य मौजूद थे I





