विशेष संवाददाता
रांची। महिला हितों के संरक्षण और महिलाओं के उत्थान के लिए समर्पित संस्था स्त्रीवन इंडिया की ओर से आयोजित सिवा-2022 ऑवार्ड शो में 22 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी (आइआइआइटी), नामकुम में आयोजित स्त्रीवन इंडिया वूमेन अचीवमेंट अवार्ड समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को उल्लेखनीय उपलब्धि और अद्भुत काम के लिए सम्मानित किया गया। पुरस्कार समारोह में 22 से अधिक कैटेगरी में महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि टेलीविजन अभिनेत्री सुधा चंद्रन ने कहा कि मैं हर बार लड़की बन कर ही पैदा होना चाहती हूं। आज मैने जो मुकाम हासिल किया है,इसमें परिवार को सबसे बड़ा रोल है। अगर आपका परिवार आपके साथ है, तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। परिवार के सहयोग और प्यार ही आपको आगे बढ़ने का हौसला देता है। इसलिए जीवन में जो करना है, उसे जरूर करें। अपने सपने को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़े। कार्यक्रम में जेएसएसीए के उपाध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव ने अपने विचार रखे। स्त्रीवन इंडिया की संस्थापिका मैरी स्टेला माइकल ने कार्यक्रम और संस्था के उद्देश्य के बारे में बताया। मौके पर प्रतिमा सिंह, मारिया जेसिका एंथोनी, खुशबू झा, सानंदा मित्रा, सुतापा नंदी, अनुपमा सिन्हा, इशा कुमारी समेत अन्य लोग मौजूद थी।
ये हुई सम्मानित
मेघा श्रीवास्तव, राफिया नाज, आस्था सिंह, मोनिता शर्मा सिन्हा, सोमित्रा चटर्जी, करूणा राजगढ़िया, मधुमिता आचार्य, देवोलीना सेन हिरानी, तान्या सिन्हा, नम्रता महनसरिया, अल्का इमाम, रेणू खेमका, ज्योति अग्रवाल, मैरी गास्पर, लवली चौबे, मालविका शर्मा, विंध्यावासिनी सिन्हा, सोहनी दास, आस्था किरण, दिव्या राजपुत, स्व.मधु प्रसाद, आराधना सिंह।





