नई दिल्ली:

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का क्रेज युवाओं के बीच तेजी से बढ़ा है, जिसमें Snapchat (स्नैपचैट) अपने यूनीक फीचर्स जैसे फोटो, वीडियो, स्टोरी और चैटिंग के कारण काफी लोकप्रिय है। हालांकि, ऐप की प्राइवेसी सेटिंग्स को सही ढंग से न समझने और इसके फीचर्स का लापरवाही से इस्तेमाल करने पर आपकी व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक होने का जोखिम रहता है।

1. Snap Map: लाइव लोकेशन का खतरा

स्नैपचैट का Snap Map फीचर दोस्तों की लोकेशन देखने और अपनी लोकेशन शेयर करने के लिए बनाया गया है।

  • जोखिम: यदि लोकेशन शेयरिंग सभी दोस्तों या अन्य यूजर्स के लिए खुली है, तो आपकी दैनिक गतिविधियों और लोकेशन पर कोई भी नजर रख सकता है।
  • बचाव का तरीका: जरूरत न होने पर लोकेशन शेयरिंग को बंद रखें। ऐप में 'Ghost Mode' चालू करें, जिससे आपकी लाइव लोकेशन किसी को दिखाई नहीं देगी।

2. ऑटो-डिलीट फोटो और स्क्रीनशॉट की गलतफहमी

अधिकांश लोग स्नैपचैट का उपयोग इसलिए करते हैं क्योंकि फोटो भेजने के बाद वह अपने आप डिलीट (Disappear) हो जाती है।

  • जोखिम: ऑटो-डिलीट का मतलब यह नहीं है कि आपकी फोटो पूरी तरह सुरक्षित है। सामने वाला व्यक्ति आपकी फोटो का स्क्रीनशॉट ले सकता है या किसी दूसरे फोन से रिकॉर्डिंग कर सकता है।
  • बचाव का तरीका: स्नैपचैट पर भी कभी ऐसी निजी फोटो या वीडियो शेयर न करें, जिसके सार्वजनिक होने पर आपको परेशानी का सामना करना पड़े।

3. My AI: संवेदनशील जानकारी न करें शेयर

स्नैपचैट में मौजूद My AI चैटबॉट यूजर्स के सवालों के जवाब देने और बातचीत करने में मदद करता है।

  • जोखिम: किसी भी AI चैटबॉट को अपनी 'पर्सनल डायरी' की तरह इस्तेमाल करना सुरक्षित नहीं है।
  • बचाव का तरीका: चैट में कभी भी बैंकिंग डिटेल्स, पासवर्ड, OTP, घर का पता या कोई अन्य बेहद गोपनीय जानकारी टाइप करने से बचें।