स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा अभियान का शुभारंभ,उपविकास आयुक्त की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित,पदाधिकारियों /कर्मियों को दिलायी स्वच्छता शपथ





समन्वय स्थापित कर करें कार्य: दिनेश यादव





विशेष संवाददाता,रांची। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज़-2 अंतर्गत एक दिवसीय जिलास्तरीय स्वच्छता पखवाड़ा कार्यशाला का शुभारंभ शनिवार को उपविकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में किया गया। विकास भवन सभागार में आयोजित जिलास्तरीय स्वच्छता पखवाड़ा कार्यशाला में निदेशक डीआरडीए, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, रांची पूर्व/पश्चिम, सभी कनीय एवं सहायक अभियंता, स्थानीय स्वयं सेवी संस्था के प्रतिनिधि, सभी प्रखंड,संकुल समन्वयक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी,कर्मी उपस्थित थे।





कार्यशाला के दौरान स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में पीपीटी के माध्यम से उपस्थित पदाधिकारियों और कर्मियों को जानकारी दी गयी। कार्यशाला में अभियान के उद्देश्य विभिन्न विभागों की सहभागिता, सहयोग एवं जिम्मेवारियां जैसे-ग्राम स्तर पर ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन, जल संरक्षण, पेयजल का उचित उपयोग जल गुणवत्ता परीक्षण इत्यादि पर चर्चा की गयी।





समन्वय स्थापित कर करें कार्य: डीडीसी





कार्यशाला के दौरान उपविकास आयुक्त दिनेश यादव ने कहा कि 29 अप्रैल से 5 मई तक स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान जिला एवं प्रखंड स्तर पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जायेंगी। उन्होंने सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा। पखवाड़ा के दौरान आयोजित किए जाने वाले विभिन्न गतिविधियों में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने का निदेश उपविकास आयुक्त द्वारा दिया गया। कार्यशाला के दौरान उपविकास आयुक्त ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता शपथ भी दिलायी।





स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत 5 मई तक आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रकार की गतिविधियां निम्न प्रकार है





2 मई 2023 प्रखंड स्तरीय कार्यशाला





प्रखण्ड स्तर पर विभिन्न विभागों एवं अन्य के साथ समन्वय स्थापित कर स्वच्छता पखवाड़ा अभियान की शुरूआत। कार्यशाला में अभियान के उद्देश्य,विभिन्न विभागों की सहभागिता, सहयोग एवं जिम्मेवारियां यथा ग्राम स्तर पर ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन, जल संरक्षण, पेयजल का उचित उपयोग, जल गुणवत्ता परीक्षण इत्यादि पर विशेष रूप से चर्चा एवं स्वच्छता शपथ।





3 मई 2023





जिला, प्रखण्ड, ग्राम पंचायत एवं ग्राम स्तर पर स्थित सभी सरकारी पंचायत कार्यालयों, भवन, ग्राम सार्वजनिक स्थलों एवं चिन्हित अपशिष्ट संवेदनशील स्थलों पर स्वच्छता हेतु श्रमदान।





अपशिष्ट का संग्रहण,अपशिष्ट का पृथ्क्कीकरण,जल स्त्रोतों की साफ-सफाई,वृक्षारोपण,स्वच्छता शपथ।





4 मई 2023 स्वच्छता रैली एवं रात्रि चौपाल





ग्राम स्तर पर जल संरक्षण एवं प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध, ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन, वृक्षारोपण, जल गुणवत्ता एवं जल संरक्षण पर जन-जागरूकता हेतु स्वच्छता रैली का आयोजन,घर-घर प्लास्टिक कचरा का संग्रहण,स्वच्छता शपथ एवं ग्राम स्तर पर रात्रि चौपाल का आयोजन,रात्रि चौपाल में स्वच्छता, ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन, जल कर राशि का संग्रहण, जल गुणवत्ता के महत्व पर चर्चा का आयोजन।ग्राम पंचायत स्तर पर वैसे गांव जिन्हें ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के आधार पर एवं III के रूप में चिन्हित कर घोषित करने का कार्य दिनांक 15.05.2023 को स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के समापन पर करने की योजना बनाना।ग्राम पंचायत अंतर्गत गांव को ओडीएफ प्लस के रूप में घोषित करने में सभी की भागीदारी को सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित करना।





5.04.2023 से 10.05.2023 तक स्वच्छता पखवाड़ा अभियान अंतर्गत ग्राम स्तर पर ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन में महत्त्वपूर्ण योगदान देने हेतु जल सहिया स्वच्छाग्रही, स्वयं सहायता समूह के सदस्य, छात्र-छात्राओं, स्वयं सेवकों इत्यादि को प्रेरित करना।





5 मई 2023





ग्राम स्तर पर स्थानीय रूप से मजदूर और राजमिस्त्रियों पहचान करना,ग्राम स्तर पर चयनित स्थलों पर ठोस कचरा प्रबंधन के तहत खाद गड्ढा, नाडेप का निर्माण करना,ग्राम स्तर पर चयनित स्थलों पर तरल कचरा प्रबंधन के तहत सोख्ता गड्ढा का निर्माण करना,ग्राम स्तर पर चयनित स्थलों पर प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के तहत बांस का घेरा का निर्माण करना।