पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,हजारीबाग। हजारीबाग के ऐतिहासिक रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष हजारीबाग जिले के कटकमदाग प्रखंड के ग्राम बांका निवासी बसंत यादव चुने गए। हजारीबाग के रामनवमी महासमिति के नव निर्वाचित अध्यक्ष बसंत यादव को सांसद मनीष जायसवाल ने बधाई और शुभकामनाएं दी साथ ही उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में 2025 का रामनवमी महोत्सव की गरिमा और भव्यता बढ़ें साथ ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में उल्लासपूर्वक संपन्न हो।