हर्षोल्लास के साथ किया नववर्ष का स्वागत





कदापि किसी के दु:ख का कारण न बनें:सतीश होर्रा





विशेष संवाददाता,हजारीबाग।नववर्ष पर स्थानीय स्वर्ण जयंती पार्क में सागर भक्ति संगम के तत्वाधान में आयोजित एक कार्यक्रम में सदस्यों ने हर्षोल्लास के साथ नव वर्ष मनाया। सदस्यों ने एक दूसरे को नव वर्ष की बधाइयां दी।विश्व शांति के लिए सदस्यों ने ईश्वर से प्रार्थना किया।इस अवसर पर सदस्यों ने मिलजुल कर रहने और कदापि किसी के दुःख का कारण न बनने का संकल्प लिया।





नववर्ष कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षाविद केसी मेहरोत्रा के दिसंबर से जनवरी और कवि गोपी कृष्ण सहाय के नववर्ष लाया खुशियों का अंबार शीर्षक कविता के पाठ से हुआ।





समाजसेवी सह व्यवसायी सतीश होर्रा ने कहा कि नववर्ष पर समस्त विश्वासियों को यह संकल्प लेना चाहिए कि कदापि किसी के दुःख का कारण न बने।कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे किसी भी जीव जंतु को तकलीफ हो।सतीश ने कहा कि जगत के सारे प्राणी एक ही ईश्वर की संतान है,सभी जीव जंतु एक ही नूर से उपजे हैं।‌ इसलिए सभी जीवों के प्रति हम सबों का समान भाव होना चाहिए।सच्चे अर्थों में वसुधैव कुटुंबकम‌ यही है।





संगम के संयोजक विजय केसरी ने कहा कि नववर्ष हम सबों को वसुधैव कुटुंबकम की सीख देता है।आज के दिन हर एक व्यक्ति को कटुता भुलाकर विश्व शांति के लिए एक कदम आगे बढ़ना चाहिए।





कार्यक्रम में पप्पू गुप्ता,मनोज गुप्ता,अजीत गुप्ता,मनीष होर्रा, कृष्ण मुरारी गुप्ता,राणा राहुल प्रताप,बीना अखौरी,उषा सहाय,गोपी कृष्ण सहाय,अजीत विश्वकर्मा,बैजनाथ जायसवाल,शंभू शरण सिंह,अशोक राणा,महावीर ठाकुर, अखिलेश सिंह,सुरेश मिस्त्री सहित अन्य शामिल हुए। धन्यवाद ज्ञापन बैजनाथ जायसवाल ने किया।