पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि, बालूमाथ/ लातेहार। प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार कच्छ में बुधवार को डीसी उत्कर्ष गुप्ता और एसपी कुमार गौरव द्वारा संयुक्त रूप से होली का त्योहार आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण तरह से मनाने को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारी के साथ एक बैठक की। बैठक में मौजूद पदाधिकारी से डीसी ने रमजान, होली और ईद त्योहार में विधि व्यवस्था को लेकर जानकारी ली और कहा कि जिला प्रशासन सभी त्यौहार को आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण तरीके से मानने को लेकर पूरी तरह से तैयार है।
डीसी ने आमजन सोशल मीडिया पर कोई भी ऐसा खबर ना डालें जिससे विधि व्यवस्था खराब हो,किसी भी तरह का समस्या या संदेह होने पर आप प्रखंड प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन के पदाधिकारी से संपर्क कर जानकारी दें।एसपी कुमार गौरव ने कहा कि ईद और होली का त्योहार आपसी भाईचारा और शांतिपूर्ण तरीके से मनाए किसी भी तरह का समस्या आने पर स्थानीय पुलिस प्रशासन को सूचित करें।
इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी विनोद रवानी,बीडीओ सोमा उरांव,अंचल अधिकारी विजय कुमार,थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार सहित चंदवा,हेरहंज,बारियातू के प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे।





