मथुरा में हिंसा के पीछे कौन?
इस तरह की संगठित हिंसा धार्मिक, राजनितिक और प्रशासनिक असफलता को नहीं दर्शाता?
03 Jun 2016
|
1334
मथुरा के जवाहर पार्क की करीब 100 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जेि को हटाने पहुंची पुलिस टीम और कब्जेहधारियों के बीच भीषण संघर्ष में एक एसपी, एस.एच.ओ समेत 20 से ज्यादा लोगों की मौत ने कई सवालों को जन्म दिया है. खबर है कि करीब 3000 अतिक्रमणकारियों ने पुलिस दल के मौके पर पहुंचने पर उस पर पथराव और फायरिंग की. पुलिस टीम पर हमला करने वाले अतिक्रमणकारी बाबा जयगुरू देव के अनुयायी हैं और आजाद भारत विधिक वैचारिक क्रांति सत्याग्रही संगठन के सदस्य बताते हैं .इनकी मांग थी कि राष्ट्रपति, पीएम के चुनाव रद्द हो और मौजूदा मुद्रा को भी बंद किया जाए.
सवाल है कि इस तरह के सोंच रखने वाले व्यक्ति या समूह को जिसे भारतीय संविधान में ही आस्था नहीं हो पहले से ही कानून के दायरे में क्यूँ नहीं लाया गया? क्या ऐसी आक्रामक और असंवैधानिक विचारों को जिस धार्मिक या राजनीतिक पंथ से मदद मिलती रही उसे इस हिंसा के प्रति जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए?
इस देश में पहले भी धार्मिक, सामजिक या राजनीतिक कट्टरता ने ऐसे ही कई हिंसक परिणामों को अंजाम दिया है फिर भी क़ानून समय रहते इन्हें क्यूँ नहीं रोक पाता? निसन्देह इसके लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार सता के शीर्ष पर बैठे वो लोग हैं जो ऐसे व्यक्ति और समूहों को अपने फायदे के लिए गाहे बजाहे इस्तेमाल करते रहतें हैं और इनके खिलाफ किसी भी कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रिया को रोकते रहते हैं.
इस मामले में खुलासा हुआ है कि मथुरा के डीएम को इस ऑपरेशन के बारे में कोई जानकारी ही नहीं थी. क्योंकि, वो चाहते थे कि शनिवार को यह कार्रवाई की जाए. इसके साथ ही जिले के एसएसपी और डीएम के बीच आपसी तालमेल की कमी का मामला भी सामने आया है. बताया जा रहा है कि सिटी एसपी अपनी टीम के साथ मौके पर मुआयना और रेकी करने गए थे. ऐसे में यहाँ पर एक बड़ी प्राशाससनिक लापरवाही भी सामने आती है जिसकी बड़े पैमाने पर जांच होनी चाहिए.
ट्रेंडिंग
साइना नेहवालः जिद, युग, विरासत
16 Feb 2026 61
SHANTI: भविष्य का आधार
16 Feb 2026 72
आकाशीय संप्रभुताः SJ-100 बनेगा भारत का सारथी?
16 Feb 2026 51
आत्मनिर्भर भारत का 'रेयर अर्थ' संकल्प
16 Feb 2026 60
भारत-मलेशियाः नई कूटनीतिक धुरी
16 Feb 2026 39
संसद में टकराव, जवाबदेही पर सवाल
16 Feb 2026 40
पहचान का वनवास
16 Feb 2026 26
मराठा दुर्ग में 'आधुनिक पेशवा' का शंखनाद
16 Feb 2026 32
महाराष्ट्र का नया व्याकरणः ठाकरे विरासत का विसर्जन
16 Feb 2026 16
परिसीमन: ततैया का छत्ता
16 Feb 2026 45
डिजिटल रण और भारत का विवेक
16 Feb 2026 16
भारत-अमेरिका व्यापार समझौताः कूटनीतिक 'रीसेट'
16 Feb 2026 53
संक्रांति का शंखनाद, भारत-ईयू एफटीए
16 Feb 2026 37
केंद्रीय बजटः भविष्य का बजट, वर्तमान की चिंता
16 Feb 2026 29
बांग्लादेश: जनादेश पार कूटनीति के द्वार
16 Feb 2026 30