पानी-पानी करती दिल्ली की जनता, गोवा में सनी-सनी करते केजरीवाल!
बिजली-पानी के अभाव में तडपती दिल्ली को भूल केजरीवाल गोवा को दिल्ली बनाने में जुटे. <Br/>
30 Jun 2016
|
1566
लेकिन मै उनसे सहमत नहीं. केजरीवाल जी को कौन नहीं जानता. जो लोग केजरीवाल पर विश्वास करते हैं वो उन्हें मझधार में नहीं छोड़ते.क्या अन्ना को छोड़ा? प्रशांत भूषण और योगेन्द्र यादव को छोड़ा? फिर दिल्ली की जनता को कैसे छोड़ देंगें! विपक्ष का तो काम ही आरोप लगाना है. हो सकता है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल गोवा में समंदर का मुआयना करने गये हों कि कैसे इसका पानी दिल्ली वालों को मुहैया कराया जाय. पानी आने में वक्त तो लगता ही है. क्या मोदी जी ने काला धन लाने में वक्त लगने की बात नहीं कही है? और इसी क्रम में गोवा से समंदर का उमस यहाँ थोडा ज्यादा आ गया लगता है !
रही बात बिजली की कमी का तो देखिये कि अपने मुख्यमंत्री हाल के दिनों में किन राज्यों के दौरे पर रहते है. गोवा, पंजाब और गुजरात. इन राज्यों में बिजली की कोई कमी नहीं.अच्छे सिस्टम को तो समझना ही पड़ता है. देखिये केजरीवाल साहब यूपी, बिहार, असम, बंगाल, उड़ीसा आदि राज्यों में जाते हैं क्या? यहाँ तक कि चुनावों में भी नहीं गए. आखिर इन राज्यों में बिजली का संकट पहले से है तो यहाँ से क्या सिखने को मिलेगा?
विरोधी कह सकतें हैं कि गोवा, गुजरात और पंजाब वो राज्य हैं जहाँ एक दशक से भी ज्यादा से बीजेपी और सहयोगियों की सरकार है, और यहाँ कांग्रेस दम तोड़ रही है तो ऐसे में वो “आप” को विकल्प के तौर पर पेश करना चाह रहे हैं. तो इसमें गलत क्या है? केजरीवाल जी क्या मोदी जी से कम हैं? उन्होंने स्वयं की तुलना हमेशा मोदी जी से ही तो की है. जब दिल्ली की जनता उन्हें मुख्यमंत्री बना सकती है तो देश की जनता उन्हें प्रधान मंत्री क्यूँ नहीं बना सकती? युवा हैं, इमानदार हैं और सबसे बड़ी बात कि वो लालू-मुलायम से भी ज्यादा सेक्युलर हैं. और राजनीतिक कौशल में भी मोदी जी से कम नहीं. क्या हुआ कि बनारस में मोदी जी के आगे जमानत जब्त होते-होते बची, दिल्ली में उन्हें पानी पिलाया की नहीं?
अरे हाँ पानी! देखिये, बात दिल्ली में पानी की किल्लत से शुरू होकर कहाँ से कहाँ पहुँच गयी. आखिर पानी है ही ऐसी चीज की अपना रास्ता खुद तलाश लेती है.अब केजरीवाल जी का ‘पानी’ फिलहाल गोवा, गुजरात और पंजाब में बसता है, देखें कि दिल्ली की जनता को और कितना ‘पानी-पानी’ होना है?
अन्य खबरें
भारत की शिक्षा यात्रा : नींव नेहरू की, नवाचार मोदी का
13 Jun 2026 283
संपादकीय- डिजिटल नियंत्रण ढांचाः चुप्पी की ओर बढ़ता लोकतंत्र
15 Apr 2026 211
शब्दचित्रः नियति का शंखनाद
15 Apr 2026 237
इस्लामाबाद में कूटनीति की अंत्येष्टिः सुलगता सन्नाटा
15 Apr 2026 322
रसोई का संकट
15 Apr 2026 419
आवरणकथा- सत्ता संग्राम
15 Apr 2026 194
लाल अंतः बंदूकों के बाद का सवाल
15 Apr 2026 165
रॉकेट फोर्स: युद्ध का नया व्याकरण
15 Apr 2026 234
डिजिटल विद्रूपता का नया युग
15 Apr 2026 170
थोरियम का शंखनाद
15 Apr 2026 190
बिहार में नया ‘सम्राट’
15 Apr 2026 172
आकाश की विवशता
15 Apr 2026 199
अंबर के आलिंगन का महाअभ्यास
15 Apr 2026 202
अदृश्य आकाश, रक्तरंजित अरण्य
15 Apr 2026 223
असफल शांति, बढ़ता युद्ध
12 Apr 2026 238