
केरलम का चुनावी शंखनाद: भाजपा ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची; नेमोम से मैदान में उतरे प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर
केरलम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीतिक बिसात बिछा दी है। सोमवार को पार्टी ने 47 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी। इस सूची में अनुभवी दिग्गजों, पूर्व केंद्रीय मंत्रियों और युवाओं का संतुलित मिश्रण देखने को मिल रहा है। सबसे महत्वपूर्ण घोषणा प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर को लेकर हुई है, जो नेमोम सीट से चुनावी ताल ठोकेंगे।
● ब्रेकिंग











