
सुल्तानपुर में सियासी और कानूनी हलचल: अमित शाह पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी की कोर्ट में पेशी आज
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज सुल्तानपुर के दीवानी न्यायालय में पेश होने जा रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए अदालत ने उन्हें आज 'अंतिम मौका' दिया है। राहुल गांधी लखनऊ एयरपोर्ट से सड़क मार्ग के जरिए सुल्तानपुर के लिए रवाना हो चुके हैं और कुछ ही देर में उनके न्यायालय परिसर पहुंचने की संभावना है।
● ब्रेकिंग











