
दिलजीत दोसांझ के वैंकूवर कॉन्सर्ट में 'भारी बवाल': खालिस्तानी समर्थकों ने की नारेबाजी, शो को बीच में रोकना पड़ा
ग्लोबल आइकन बन चुके पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के 'Aura-2026' वर्ल्ड टूर के दौरान कनाडा के वैंकूवर में एक अप्रिय घटना सामने आई है। अपनी जादुई आवाज से हजारों प्रशंसकों को झूमने पर मजबूर करने वाले दिलजीत को उस वक्त असहज स्थिति का सामना करना पड़ा, जब उनके लाइव कॉन्सर्ट के बीच कुछ प्रदर्शनकारियों ने घुसकर उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस हंगामे के चलते सुरक्षा कारणों से शो को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा, जिससे वहां मौजूद प्रशंसकों में अफरा-तफरी मच गई।
● ब्रेकिंग











