प्रतिनिधि,चतरा। चतरा एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना क्षेत्र के कठौतिया मंदिर के बरैनी रोड पर स्थित मंजर अंसारी के दुकान के पास से चार व्यक्तियों अवैध ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया। इस आशय की जानकारी देते हुए चतरा के एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि उपरोक्त तस्कर ब्राउन सुगर की खरीद बिक्री एव पीने पिलाने का काम करते थे।





सूचना के आलोक में एसडीपीओ अविनाश कुमार एवं प्रशिक्षु डीएसपी धनन्जय राम के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा कठौतिया मंदिर बरंनी रोड मंजर अंसारी के दुकान के पास अवैध ब्राउन शूगर खरीद बिक्री करते हुए कुल 05.42 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 04 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से एक सफेद रंग का अपाची मोटरसाइकिल संख्या जेएच 13 एएफ-9195 व चार मोबाईल फोन बरामद किया गया है।इस संबंध में सदर थाना कांड सं- 04/2023 दिनांक 07.01.23 धारा 21/22/27/29 एनडीपीएस एक्ट दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।





गिरफ्तार लोगों में शमशाद अंसारी उर्फ छोटु पे० मो० मुस्तफा सा० इस्लाम नगर कठौतिया (सदर थाना कांड सं 01/23 का फरार अभियुक्त,,आशुतोष कुमार यादव उर्फ संतोष यादव पिता गुजर यादव सा0 पटेर,मो तसवर अहमद उर्फ लाल पेन्टर पिता मो0 सकुर सा० खिरगांव थाना सदर जिला हजारीबाग वर्तमान पता धगरटोली मोहल्ला तीनो थाना सदर व संदीप राणा पिता स्व० लालधारी राणा सा०+ थाना गिद्धौर सभी जिला चतरा का नाम शामिल है।





छापामारी दल में चतरा एसडीपीओ अविनाश कुमार,प्रशिक्षु डीएसपी धनंजय राम,सुधीर कमार चौधरी सह थाना प्रभारी, सदर थाना, चतरा, पुअनि कौशल कुमार सिंह,पुअनि सिकन्दर सिंकू सदर थाना,सअनि शशिकांत ठाकुर सदर थाना एवं सदर थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।