10 हजार से ऊपर के बकाएदारों का बिजली कनेक्शन काटने की तैयारी,बकायेदारों के खिलाफ बिजली विभाग सख्त





उपभोक्ता बिजली बिल जमा नहीं करते हैं तो बिजली कनेक्शन काट दी जाएगी:राजदेव मेहता





प्रतिनिधि,बालूमाथ,लातेहार।बालूमाथ प्रखंड में बिजली बिल बकायेदारों के खिलाफ बिजली विभाग का तेवर काफी सख्त नजर आ रहा है। बिजली विभाग के कर्मियों के द्वारा प्रखंड में दस हजार से अधिक बकाया रखने वाले बकायेदारों का विद्युत कनेक्शन काट दी जा रही है।





इस संबंध में सहायक विद्युत अभियंता राजदेव मेहता ने बताया कि विभाग की ओर से बार-बार अपील की जा रही है कि जिनका दस हजार से ऊपर बकाया राशि है वह शीघ्र कार्यालय में आकर अपना बिल जमा कर दें। उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं के यहां बिजली मीटर नहीं लगा है वह अपने नजदीकी बिजली विभाग के पदाधिकारी या कर्मचारियों को आवेदन देकर अपना मीटर लगवा लें ताकि झारखंड सरकार द्वारा फ्री में दी जा रही एक सौ यूनिट का लाभ ग्रामीण ले सकें।