प्रतिनिधि, इटखोरी,चतरा। मयूरहंड प्रखंड निवासी वयो वृद्ध श्री प्रसाद सिंह का निधन हो गया। प्रखंड में सबसे उम्र दराज व्यक्तियों में उनकी गिनती होती थी। जीवन के अंतिम क्षणों तक उन्होंने अपनी दिनचर्या स्वयं संपादित किया। प्रखंड क्षेत्र में वह पहले व्यक्ति थे जिन्होंने स्वतंत्रता के बाद हुए चुनाव में अपना पहला मतदान दिया था।
दिवंगत सिंह उदार व्यक्तित्व के धनी थे। उनकी दिनचर्या में नियमित रूप से पूजा पाठ एवं रामायण का अध्ययन शामिल था। उनके निधन से प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। कई अवसर पर प्रखंड के कई अधिकारियों के द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया जा चुका है। श्री सिंह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।





