वरीय संवाददाता,रांची।संत शिरोमणी श्री श्री 1008 स्वामी सदानंद जी महाराज द्वारा संचालित रांची की सुप्रसिद्ध समाजिक संस्था एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि) दिल्ली शाखा रांची शहर की जानी मानी समाजिक संस्था है।रविवार 22 अक्टूबर को संस्था के सदस्यों के द्वारा सामूहिक रूप से 341 कुंवारी कन्याओं एवं 41 विनायक जी महाराज (श्री गणेश) जी का पूजन पूर्ण श्राद्धा और आस्था के साथ किया गया। 341 कन्या एवं 41 गणेश जी महाराज के पूजन के साथ संस्था के द्वारा 115 वां निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नापूर्णा भंडारे में लगभग 2000 श्रद्धालुओं ने श्री कृष्ण प्रणामी अन्नापूर्णा भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया गया।
कन्या पूजन
श्री कृष्ण प्रणामी संस्था के सदस्यों द्वारा कन्या पूजन का कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष की तरह किया गया था।संस्था ने 251 कन्या के पूजन का कार्यक्रम करने का रखा था पर 341 कन्या आ गई थी 41 छोटे लड़के विनायक जी महाराज (श्री गणेशजी) आ गये थे। उन सभी कन्याओं एवं विनायक जी महाराज ( श्रीगणेश) जी महाराज का पूजन कर सभी आये हुए कन्याओं एवं बच्चों को भोजन कराकर सभी बच्चों को तिलक करकर निकलकर सभी को नए वस्त्र,चुनरी, स्कूल बैग, कांपी,लंच बाक्स, वाटर बोतल,पेन्सिल,पेन्सिल बाक्स,कलर पेन्सिल,फल में सेव और संतरा,मिक्चर पाकेट एवं 11रुपए दक्षिणा देकर सभी आए हुए कन्याओं एवं बच्चों को संस्था के सदस्यों ने विदाई की।
उन बच्चों के साथ आए हुए उनकी माताओं को संस्था के सदस्यों द्वारा उनके बीच अन्नापूर्णा भंडारे का वितरण किया गया।सभी बच्चे एवं महिलाएं नवरात्री एवं दुर्गापूजा के अवसर पर तरह तरह के समान मिलने से बहुत ही खुश हो रहे थे।
निर्माणाधीन श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर को माता के पूजन हेतु फुलों एवं गुब्बारों से सजा रहा।निर्माणाधीन मंदिर की सजावट देखने लायक थी। संस्था के सदस्यों ने भजन सत्संग कर कार्यक्रम की शुरुआत की।कन्या पूजन के साथ साथ निःशुल्क श्री कृष्ण अन्नापूर्णा भंडारे के प्रसाद का वितरण श्री कृष्ण प्रणामी महिला समिति के सौजन्य से किया गया। महिला समिति द्वारा किये गये अन्नापूर्णा भंडारे में लगभग 2000 श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
संस्था के कन्या पूजन कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल,उपाध्यक्ष निर्मल जालान,राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी,ओमप्रकाश सरावगी,विष्णु सोनी,नन्द किशोर चौधरी, दिलीप अग्रवाल,सुरेश चौधरी,सुशील गाड़ोदिया, कैलाश सिंघानिया,जयप्रकाश मित्तल,अशोक लाठ, सुनील पोद्दार,मनीष सौनी महिला समिति की विधा देवी अग्रवाल,मंगला मोदी, सरोज पोद्दार, सत्यभामा गोयनका, सुनीता अग्रवाल, सरीता अग्रवाल, संतोष देवी अग्रवाल, चंदा देवी अग्रवाल, आशा देवी मुंजाल, सहित अन्य उपस्थित थे। यह सभी जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने दी।





