वरीय संवाददाता,रांची। 116वां निःशुल्क श्रीकृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे का वितरण ब्रह्मलीन स्वामी श्री मंगल दास जी महाराज के 123वें प्राकट्य दिवस के उपलक्ष्य में श्रीकृष्ण प्रणामी परिवार एवं उनके परिवार के सदस्यों के सौजन्य से सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।





एमआरएस श्रीकृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं और स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि•) दिल्ली शाखा रांची के सयुंक्त तत्वाधान मे ट्रस्ट के सदस्यों ने आज दिनांक 26/10/2023 बृहस्पतिवार को ब्रह्मलीन स्वामी श्री मंगल दास जी महाराज के 123वें प्राकट्य दिवस के उपलक्ष्य में संस्था के सदस्यों ने 123 दीप प्रज्वलित कर भजन संकीर्तन कर के गुरू जी महाराज का जन्मदिवस बहुत ही धूमधाम पूर्वक मनाया। निर्माणाधीन श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर (मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम आश्रम) को गुरू महाराज के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में फुलों और गुब्बारों से सजाया गया था आज दुर्गापूजा दशहरे के सुअवसर मंदिर परिसर में आए हुए संस्था के सदस्य एक दूसरे को विजय दशमी की बधाई दे रहे थे एवं आने वाले पर्व धनतेरस दिपावली पर भी संस्था के अध्यक्ष एवं सदस्यों को दिपावली मिलन कार्यक्रम करने का आग्रह किया।आज मंदिर प्रांगण मे चारो तरफ खुशियां ही खुशीयां छाई हुई थी।





आज गुरूजी मंगलदास जी महाराज के जन्मदिवस पर संस्था के सदस्यों के द्वारा भजन संकीर्तन कार्यक्रम मे मनीष सोनी,सज्जन पाडिया, निर्मल जालान,उर्मिला पाडिया के द्वारा प्रस्तुत किए गये।





आज निर्माणाधीन मंदिर परिसर मे आये हुए लगभग 900 से जयादा महिला- पुरुष बच्चों एवं संस्था के सदस्यों के बीच 116 वां निःशुल्क श्रीकृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे के प्रसाद का वितरण संस्था कि वरिष्ठ सदस्या विधा देवी अग्रवाल,मंगला देवी मोदी अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल कार्यक्रम सह संयोजक ओमप्रकाश सरावगी की देखरेख मे संस्था के सदस्यों द्वारा किया गया।





पुंदाग बस्ती के श्रद्धालुओं एवं गुरू जी महाराज के आये हुए शिष्यों के बीच 116 वें निःशुल्क श्रीकृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे में जैसे पीठी कचोड़ी, आलू चना टमाटर की सब्जी, भेजिटेबल पुलाव, खीर, जलेबी का वितरण का कार्य श्रीकृष्ण प्रणामी परिवार के सदस्यों के द्वारा वहां की सेवाधारी संस्था के सदस्यों के द्वारा किया गया।





गुरु जी महाराज के जन्मदिवस पर भोजन वितरण के महान कार्य में संस्था के उपाध्यक्ष निर्मल जालान,राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल,सचिव मनोज कुमार चौधरी,नन्द किशोर चौधरी, विजय जालान मनीष सोनी, अरविंद अग्रवाल, ओमप्रकाश सरावगी,दिलीप अग्रवाल, पुर्णमल सर्राफ, विशाल जालान,निर्मल छावनिका, मनीष जालान,विष्णु सोनी, जयप्रकाश मित्तल,सुरेश चौधरी,सुरेश अग्रवाल,सुशील गाडोदिया, रमेन्द्र पांडेय, धीरज गुप्ता, चन्द्रदिप साहू , परमेश्वर साहू एव महिला समिति की विद्या देवी अग्रवाल,शारदा पोद्दार, अमिता जालान, ललिता पोद्दार, रेखा पोद्दार,सुनिता अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, मंगला मोदी सहित अन्य उपस्थित थे। यह जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने दी।