प्रतिनिधि,बड़कागांव। आजसू पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार सरकार के जनविरोधी नीतियों एवं स्थानीय नीति नियोजन नीति एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ 13 अप्रैल गुरुवार को सामाजिक न्याय मार्च हजारीबाग समाहरणालय के समीप निकाला जाएगा।गुरु चट्टी आजसू कार्यालय में बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष गौतम कुमार वर्मा व संचालन प्रखंड सचिव मनोज प्रसाद दांगी ने किया।
बैठक में मुख्य रूप चर्चा से चर्चा कि गई कि 13 अप्रैल गुरुवार को समय 11:00 बजे आजसू पार्टी कार्यालय गुरुचट्टी बड़कागांव से सैकड़ों लोग सरकार के जनविरोधी नीतियों एवं स्थानीय नीति, नियोजन नीति, अवैध उत्खनन, शिक्षा नीति , स्वास्थ्य नीति एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ सामाजिक न्याय मार्च किया जाएगा,जिसमें आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा, प्रखंड सचिव मनोज दांगी ने सभी पदाधिकारी सदस्यों, बुद्धिजीवी मंच के तमाम पदाधिकारियों, चूल्हा प्रमुख, ग्राम प्रभारी, क्षेत्रीय प्रभारी से सम्मेलन को सफल बनाने का अपील किया गया।
इसके अलावा 14 अप्रैल को आजसू कार्यालय बड़कागांव स्थित गुरुचट्टी में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी,जिसमें अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को शामिल होकर बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित करेंगे। मौके पर केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाह प्रखंड अध्यक्ष गौतम कुमार वर्मा प्रखंड सचिव मनोज प्रसाद दांगी, कामेश्वर महतो, सुरेश कुमार दांगी, राज मेहता, शंकर मिश्रा ,धीरेंद्र यादव, मोहित कुमार ,बादल कुमार, रामेश्वर महतो, शशि महतो, जगदेव महतो, अरुण कुमार महतो, रघुनाथ पांडे ,कृष्णा भोला चौधरी ,प्रमोद कुमार दास, रंजीत महतो ,बिरेंद्र प्रसाद, महेंद्र महतो, मनोज रजक ,कमलनाथ महतो अजीत कुमार,कृष्णा साव,सुरेश गिरी,वासुदेव महतो के अलावा कई लोग उपस्थित थे।





