प्रतिनिधि,गिरिडीह। जिले में बगोदर प्रखण्ड स्थित मंझलाडीह के समीप बन रहे मॉडल डिग्री कॉलेज भवन के निर्माण कार्य का शुक्रवार को बगोदर प्रमुख आशा राज निरीक्षण करने पहुंचीं। जहां निर्माण कार्य में भारी अनियमता बरती जाने की शिकायत की।जिसे लेकर निर्माण करा रहे मुन्शी को जमकर फटकार लगाते हुए निर्माण कार्य बंद रखने के निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान प्रमुख आशा राज ने कहा कि गुणवत्ता पूर्ण कार्य नही किया जा रहा था।साथ ही घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा था।
बता दें कि बगोदर में बहु प्रतीक्षित योजनाओं में से एक है मॉडल डिग्री कॉलेज। बीते 16 अगस्त को केन्द्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी, शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो व बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से विधिवत उदघाटन किया था । जो ₹13 करोड़ 18 लाख की लागत से निर्माण कार्य होना है,लेकिन बिल्डिंग बनी भी नहीं, जमीनी लेबल पर ही निर्माण कार्य किए जा रहे हैं और गुणवत्ता पर सवाल खड़ा हो रहा है।
बगोदर प्रमुख ने कहा कि यह इस क्षेत्र के बच्चों बच्चियों के लिए भविष्य का मंदीर हैं और इसमें गुणवत्तापूर्ण कार्य नही होना कहीं सें भी उचित नही हैं। इसमें कोताही बर्दाश्त नही की जायेगी। उन्होंने कहा कि इसे लेकर उच्च अधिकारियों सहित मुख्य मंत्री को सूचित कर आगे के लिए लिखूंगी।मौके पर हेंसला पंचायत के पंचायत समिति प्रतिनिधि अमजद खान, बेको पश्चिमी पंचायत समिति प्रतिनिधि इस्तियाक अंसारी, रंजीत यादव सहित कई लोग मौजूद थे।





