प्रतिनिधि,बगोदर। सरिया प्रखण्ड के ठाकुरबाड़ी मैदान में होने वाले 24 कुंडीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ के लिए रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई,जिसमें 500 से अधिक कलश लिए महिलाएं,कन्याओ ने यज्ञ स्थल से खडुआ नदी की ओर प्रस्थान किया।पीले वस्त्र धारण कर महिलाओं ने सिर पर जलकलश लेकर नगर का भ्रमण किया। इस दौरान भक्ति गीतों और मां गायत्री के जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान रहा।
इस कलश यात्रा में बगोदर पूर्व विधायक नागेंद्र महतो शामिल रहें।वहीं पूर्व विधायक ने बताया कि भक्ति में विशेष शक्ति होती है और वह शक्ति,हमें सकारात्मक ऊर्जा प्रदान कर ऊर्जावान कार्य करने के लिए प्रेरित करती है। मनुष्य अपने व्यस्ततम जीवन में से कुछ समय निकाल कर भगवान का साधना करना चाहिए।ध्यान करने से जहां हमारे अंदर सकारात्मक ऊर्जा आती है, वहीं हम दूसरों के लिए कुछ विशेष कार्य करने के लिए भी प्रेरित होते हैं। मां गायत्री से क्षेत्र की सुख शांति और समृद्धि की कामना की।
कलश यात्रा में संजय मोदी ,सचिन सिंह,देव कुमार मोदी, दिनेश मोदी, कृष्णा प्रसाद, राम प्रसाद साहु, अर्जुन साहु, चोलो साव, राजेन्द्र वर्मा, सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।





