पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,इटखोरी,चतरा।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार जिले के सभी पंचायतों में लाभुकों को लाभान्वित करने के लिए आपकी योजना,आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन रोस्टर अनुसार किया जा रहा है।इसी क्रम में इटखोरी भद्रकाली मैदान में 24 सितंबर को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा,जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे और लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण योजनाओं का स्वीकृति पत्र समेत करोड़ों के विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शनिवार को जिले के उपायुक्त रमेश घोलप इटखोरी कार्यक्रम स्थल पहुंचे। हेलीपैड स्थल, लोगों के आवागमन, समेत अन्य आवश्यक तैयारियों को लेकर उन्होंने अधिकारियों को आपस में समन्वय बनाते हुए कार्य करने का निर्देश दिया।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय, उप विकास आयुक्त पवन कुमार मंडल, जिला परिवहन पदाधिकारी इंद्र कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार, जिला खेलकूद पदाधिकारी तुषार राय,जिला जनसंपर्क कार्यालय से रंजन कुमार समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।





