प्रतिनिधि,जमशेदपुर। 500 बेड के निर्माणाधीन एमजीएम अस्पताल के लिए गुरुवार मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर नंदकिशोर लाल और एमजीएम मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल केएन सिंह द्वारा जलापूर्ति के लिए स्थल का निरीक्षण किया गया।
बताते चलें कि एमजीएम कॉलेज में 500 बेड का अस्पताल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। साथ ही स्टाफ क्वार्टर, ऑडिटोरियम, नर्स हॉस्टल आदि का निर्माण भी कराया जा रहा है। जिसके तहत सभी स्थानों पर पर्याप्त ढंग से जलापूर्ति के लिए स्थल चिन्हित करने के उद्देश्य से एमजीएम कॉलेज के आसपास के स्थानों का निरीक्षण किया गया। मौके पर नगर प्रबंधक राहुल कुमार समेत अन्य कर्मी भी मौजूद थे।





