विशेष संवाददाता





रांची। लोकप्रिय सामाजिक एवं धार्मिक संस्था एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) दिल्ली शाखा रांची द्वारा समय- समय गरीब असहाय जरूरतमंदों के बीच सेवा के कार्य किए जाते रहते हैं। इस क्रम में गुरू महाराज के जनसेवा को समर्पित जीवन के स्वर्णिम 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रविवार को रांची शहर के पुंदाग स्थित संस्था के निर्माणाधीन श्री कृष्ण प्रणामी(राधा-कृष्ण)मंदिर के प्रांगण में पत्रकार निभा रंजन सुमन, संजय झा, संस्था के विशाल जालान,अमिता जालान द्वारा वहां के जरूरतमंद ग्रामीण मंदिर के आस पास के रहने वाले श्रद्धालुओं, निर्धन परिवार के सदस्यों मंदिर के सामने के गुजरने वाले राहगीरों एवं बच्चों के बीच 63 वें श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भोजन भंडारे का सयुंक्त रूप से उद्धाटन कर वितरण शुरू किया गया।





संस्था के सदस्यों ने श्री राज श्यामा जी (राधा-कृष्ण) भगवान एव गुरू महाराज की फोटो पर चंदन वंदन कर अन्नपूर्णा भंडारे का प्रसाद अर्पित कर वहां उपस्थित महिलाओं और पुरूष श्रद्धालुओं को चंदन का तिलक करने भजन संकीर्तन कर 60वें श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे का वितरण शुरू किया गया।रविवार को लगभग 1300 से ज्यादा श्रद्धालुओं, राहगीरों एवं जरूरतमंदों ने श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भोजन भंडारे का प्रसाद में कचोडी, पूड़ी,आलु काबुली चना टमाटर मिश्रित सब्जी, भेजिटेबल पुलाव, समोसा केसरिया जलेबी, का वितरण कर सेवा की गई।प्रत्येक सप्ताह श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भोजन प्रसाद भंडारे में समाज के लोग बढ़ चढ़कर कर अपनी भागेदारी निभा रहे हैं।अन्नपूर्णा भोजन प्रसाद भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने वालो की संख्या भी प्रत्येक सप्ताह बढ़ती जा रही है।





प्रणामी निःशुल्क अन्नपूर्णा भोजन प्रसाद भंडारे की सेवा प्रत्येक रविवार को दोपहर 12:30 बजे से पुंदाग स्थित संस्था के निर्माणाधीन मंदिर के प्रांगण में संस्था द्वारा की जाती है।अन्नपूर्णा भोजन सेवा का आयोजन अपनी बेटी सिद्धि के जन्मदिवस के सुअवसर पर विशाल अमिता जालान एवं उनके परिवार के सौजन्य से किया गया।





अन्नपूर्णा भोजन प्रसाद भंडारे की सेवा के महान कार्य में विशेष रूप संस्था के सह-संरक्षक बसंत कुमार गौतम, अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी,ओम प्रकाश सरावगी, प्रमोद सारस्वत, सज्जन पाड़िया, विष्णु सोनी, मनीष सोनी,विशाल जालान, शिव भगवान अग्रवाल,ज्ञान प्रकाश शर्मा,कैलाश सिंघानिया, पवन पोद्दार(ताउ), अंजनी अग्रवाल, शंकरलाल मोदी,धीरज कुमार गुप्ता, आलोक सिंह, रमेन्द्र कुमार पांडेय,चन्द्रदीप साहु,परमेश्वर साहु,महिला समिति की विधा देवी अग्रवाल, उर्मिला पाडिया, सुनीता अग्रवाल,शकुन्तला केजरीवाल, सुधा सुल्तानिया, शारदा खंडेलवाल अमिता जालान,पारुल पोद्दार सहित अन्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने दी।