मैथन/चिरकुंडा।रविवार की रात से ईसीएल मुगमा एरिया की कुमारधुबी कोलियरी के भाग्यलखी इंक्लाइन में दर्जनों केबल लुटेरे घुसे हुए हैं और अभी तक केबल लुटेरे बाहर नहीं निकले हैं।लुटेरों को पकड़ने के लिए क्लाइन के बाहर मुहाने पर चिरकुंडा थाने की पुलिस,मुगमा एरिया के सुरक्षाकर्मी और सीआईएसफ जवान मोर्चा संभाल रखा हैं।लुटेरों ने खदान के अंदर सुरक्षाकर्मी अवध बिहारी महतो को बम मारकर जख्मी कर दिया।कोलियारी सुरक्षाकर्मियों ने इसके जवाब में 10 से 12 राउंड फायरिंग की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की रात 10:00 बजे इंकलाइन के बाहर लाइन ट्रिप कर गयी और बिजली जाने से अंधेरा हो गया। केबल लुटेरों ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए दो दर्जन से अधिक की संख्या में इंकलाइन के अंदर घुस गए।शक होने पर रात 11:00 सिक्योरिटी गार्ड व कुछ कर्मी अंदर पता लगाने के लिए गए। अंदर गए कर्मियों को केबल लुटेरों ने घेर लिया और कर्मियों पर बम फेंकने लगे। बम लगने से मुगमा एरिया का एक सिक्यूरिटी गार्ड अवध बिहारी महतो घायल हो गये और एक अंगुली उड़ गई।कर्मी जान बचाकर भागकर बाहर निकले और अपने वरिष्ठ पदाधिकारियों व सुरक्षाकर्मियों को जानकारी दी।

सूचना पाकर ईसीएल मुगमा एरिया के सुरक्षा कर्मी कुमारधुबी भाग्यलक्खी इंक्लाइंड पहुंच गए। जवाबी कार्रवाई में 10 से 12 राउंड फायरिंग हुई। लुटेरों को पकड़ने के लिए चिरकुंडा पुलिस,सीआईएसएफ व ईसीएल सिक्युरिटी टीम मुहाने के पास डटे हुए है। लुटेरे मुहाने के अंदर से टार्च जलाकर लगातार अपनी उपस्थिति करवा रहे हैं।