प्रतिनिधि,चतरा। इटखोरी प्रखंड के भद्रकाली कॉलेज स्थित एस एम मॉल का भाजपा नेता सह जीप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के मौके पर भाजपा नेता सुजीत भारती, प्रमुख प्रिया कुमारी, जीप सदस्य सरिता देवी, मुखिया रंजन भारती, समाजसेवी देवकुमार सिंह, भद्रकाली मंदिर न्यास समिति के सदस्य अनिल सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।





