दुमका।झारखंड के दुमका में घर के अंदर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दी गई अंकिता सिंह की हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब एक और 14 वर्षीय नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की चार माह की गर्भवती बताई जा रही है।भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने लव जिहाद की आशंका जताई है।





मिली जानकारी के‌ अनुसार दुमका शहर से सटा हुआ श्रीअमड़ा गांव में शनिवार को एक 14 वर्षीय किशोरी का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है।शनिवार को सुबह तड़के जब लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकले तो रस्सी के सहारे पेड़ से लटकता हुआ किशोरी का शव को देखा।लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। दिग्घी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए दुमका स्थित फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया।





अरमान नाम का युवक गिरफ्तार





जानकारी के अनुसार मृतक किशोरी चार माह की गर्भवती बताई जा रही है और इस मामले में अरमान नाम के युवक की गिरफ्तारी हुई है।जो राज मिस्त्री का काम करता है।मृतका जामा में अपने मौसी के यहां रहती थी।हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने या बताने से बच रही हैं। नाबालिग किशोरी जिले के रानेश्वर थाना क्षेत्र की रहने वाली है।अभी ये पता नहीं चल पाया है कि किशोरी ने आत्महत्या की है या किसी ने हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया है।श्रीअमड़ा में पेड़ से एक नाबालिग की लाश बरामद होने की सूचना मिलते ही भाजपा नेत्री डॉ. लुईस मरांडी ने मुफस्सिल थाना पहुंचकर पुलिस से घटना के संबंध में जानकारी ली और प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग ही है।





बाबूलाल मरांडी ने जताई लव जिहाद की आशंका





भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने इस घटना को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि झारखंड की आदिवासी बच्चियों पर अत्याचार का ये सिलसिला कब थमेगा।दुमका में एक और नाबालिग आदिवासी बच्ची ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था की भेंट चढ़ गई। जेहादी तत्व सुनियोजित तरीके से संथाल के सांस्कृतिक ढांचे की कब्र खोद रहे हैं और आपकी नींद नहीं खुल रही है।





भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि अरमान के जिहादी अरमानों का शिकार हुई यह संताल आदिवासी बच्ची महज चौदह साल की थी। इस मामले के लव जिहाद के इंटरनेशनल नेटवर्क से जुड़े होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।