दुमका।झारखंड के दुमका में अंकिता सिंह हत्या केस मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत से प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायालय प्रकाश चंद्रा की अदालत में ट्रांसफर कर दिया गया है। त्वरित सुनवाई के लिए इस केस को स्पेशल कोर्ट में ट्रांसफर किया गया है। 23 अगस्त को जरुवाडीह की अंकिता सिंह पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी गई थी। अंकिता की रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में दो आरोपी शाहरुख और नईम को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
इस मामले में दुमका नगर थाने में 302,34 और 120 बी और पॉक्सो एक्ट की धारा 12 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस केस को विशेष अदालत में ट्रांसफार करने के साथ ही बुधवार को केस से जुड़े सभी दस्तावेज भी वहीं भेज दिए गए।एसपी अंबर लकड़ा ने बताया कि मामले की त्वरित सुनवाई के लिए प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायालय प्रकाश चंद्रा की अदालत में ट्रांसफर किया गया है।स्पीडी ट्रायल के लिए एसआईटी द्वारा त्वरित गति से अनुसंधान किया जा रहा है।जल्द से जल्द कोर्ट में चार्टशीट जमा किया जाएगा।
शाहरुख और नईम 72 घंटे की पुलिस रिमांड पर
एसपी ने बताया कि जेल में बंद इस कांड के मुख्य आरोपी शाहरुख और उसके सहयोगी नईम उर्फ छोटू को पुलिस ने अदालत से 72 घंटे की पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड में दोनों से पूछताछ यह जानकारी ली जाएगी कि अंकिता हत्या कांड में और कितने लोग शामिल हैं।





