दुमका। झारखंड के दुमका में शाहरुख ने 12 वीं की छात्रा अंकिता को जिंदा जला कर मार डाला।अंकिता की मौत के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया है।इस घटना के विरोध में राज्य के अलग-अलग जिलो में प्रदर्शन हो रहे हैं।भारतीय जनता पार्टी के सांसद डाक्टर निशिकांत दुबे ने इस मामले में हेमंत सोरेन सरकार को सीधे कटघरे में खड़ा किया है। इसके अलावा उन्होंने पुलिस-प्रशासन पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
निशिकांत दुबे ने एक ट्वीट में कहा कि दुमका की बेटी के परिवार का सब्र का बांध कब का टूट चुका है, जनता के सब्र का बांध कब का टूट चुका है, कानून व्यवस्था कब की टूट चुकी है। ये वेंटीलेटर पर पड़ी झारखडं सरकार को कोई फर्क पड़ा ? अपने लोभ , लालच और सत्ता के घमंड में चूर इस सरकार को सिर्फ और सिर्फ अपनी चिंता है।
DSP नूर मुस्तफा की भूमिका संदिग्ध - दुबे
एक न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि वहां के डीएसपी नूर मुस्तफा की इस मामले में भूमिका काफी संदिग्ध है। उन्होंने कहा कि जिस डीएसपी नूर मुस्तफा की भूमिका संदिग्ध है, जिसके लिए पूरा दुमका उबाल पर है, आप उन्हें सस्पेंड या डिसमिस करने के बदले आम लोगों को गिरफ्तार कर रहे हैं। आपने 144 लगा दी।
सांसद ने आगे कहा कि जिस दुमका ने शिबू सोरेन को शिबू सोरेन बनाया, जहां से आपके भाई विधायक हैं। दुमका आपका गढ़ है और अगर दुमका के लोग सुरक्षित नहीं हैं तो दुनिया में क्या होगा? कम से कम अपराधियों को सजा दिलवाइए। नूर मुस्तफा जैसे अधिकारी को निलंबित करिए, पूरे थाने को निलंबित करिए और संदेश दीजिए की झारखंड में कानून का राज है।
मीट-भात खा रही सरकार-दुबे
निशिकांत दुबे ने कहा कि लड़की को जब तंग किया जा रहा था तब उसने समय-समय पर इसकी शिकायत की थी लेकिन प्रशासन ने हिंदू-मुस्लिम के नाम पर लड़की को कोई सुरक्षा मुहैया नहीं कराई। कलकत्ता से वो बस मंगा रहे हैं लतरातू डैम में पिकनिक मनाने के लिए। पूरी की पूरी सरकार लतरातू डैम में मटन और भात खा रही है।
लड़की को बेहतर इलाज की सुविधा नहीं मिली
निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया है कि बुरी तरह झुलस चुकी लड़की को झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार बेहतर इलाज मुहैया नहीं करा सकी। उन्होंने कहा कि लड़की को सरकार एयर एंबुलेंस तक नहीं मुहैया करा पाई। बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली तक शिफ्ट नहीं किया जा सका।
मुस्कुराता दिखा आरोपी शाहरुख
बता दें कि झारखंड के दुमका में शाहरुख नाम के एक शख्स पर आरोप है कि उसने अंकिता को सिर्फ इसलिए जिंदा जला दिया क्योंकि उसने मोबाइल पर उससे बातचीत करने से मना कर दिया था। बुरी तरह जल चुकी अंकिता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। अंकिता का आज अंतिम संस्कार किया गया है। इस बीच पुलिस कस्टडी में मौजूद शाहरुख का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में वो मुस्कुराता हुआ नजर आ रहा है।
अंकिता को पेट्रोल डाल कर आग के हवाले किया गया था। अंकिता ने मौत से पहले जो बयान दिया था उसमें कहा था कि शाहरुख ने उसे धमकी दी थी कि अगर वो उससे बात नहीं करेगी तो वो उसे जान से मार डालेगा





