अंबेडकर जयंती के अवसर पर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों को दी बधाई,डिस्ट्रिक बोर्ड चौक अवस्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण





बाबा साहब की पूरा जीवन प्रेरणाश्रोत: डीसी





बाबा साहब अम्बेडकर के विचारों, आदर्शों को विधार्थी जीवन में आत्मसात करना आवश्यक है : एसपी





प्रतिनिधि,हज़ारीबाग़। हज़ारीबाग़ उपायुक्त नैंसी सहाय एवं पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे ने जिलेवासियों को 132वीं अंबेडकर जयंती की बधाई दी है। उन्होंने आज डिस्ट्रिक बोर्ड चौक अवस्थित बाबा भीमराव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपना सम्मान प्रकट किया। मौके पर उन्होंने कहा कि संविधान के सूत्रधार बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती की बधाई देती हूं। संविधान के रचयिता ज्ञान और विलक्षण प्रतिभा संपन्न डॉ. अम्बेडकर ने प्रतिकूल परिस्थितियों में भी एक शिक्षाविद, कानूनी विशेषज्ञ, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक के रूप में काम किया।





डॉ. साहब की सामाजिक न्याय की अवधारणा अतुलनीय थी, जो सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उनका मूल मंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो हमेशा प्रासंगिक रहेगा।





पुलिस अधीक्षक ने भी कहा की बाबा साहब अम्बेडकर का पूरा जीवन प्रेरणाश्रोत है।उनके विचारों,आदर्शो को जीवन में आत्मसात करने की आवश्यता है।





इस अवसर पर महापौर रोशनी तिर्की,अपर समाहर्ता राकेश रोशन,डीआईजी बीएसएफ,एनडीसी डेविड बलिहार, सदर सीओ राजेश कुमार व अन्य मौजूद थे।