विशेष संवाददाता,रांची।भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के तत्वावधान में धुर्वा स्थित अंबेडकर रीजेंट ऑक्सफोर्ड स्कूल धुर्वा में जल संरक्षण के विषय पर कैच द रैन पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस अवसर पर बच्चों ने इस पेंटिग प्रतियोगिता में भाग लेकर जल संरक्षण के प्रति जागरूकता को अपने अपने घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।





इसका उद्देश्य बच्चों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।इस प्रतियोगिता के जरिए बच्चों ने कई मनमोहक चित्र बनाकर जल संरक्षण का संदेश दिया।





इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी ,स्कूल की निदेशिका संगीता कुमारी , प्राचार्य अमित कुमार ने विजेता प्रतिभागियों को उपहार देकर पुरस्कृत किया।





जल संरक्षण के ऊपर पेंटिंग प्रतियोगिता के परिणाम





प्रथम पुरस्कार तन्वी कुमारी, कक्षा 05





द्वितीय पुरस्कार नफीसा अनवर, कक्षा 06





तृतीय पुरस्कार अफीफा नाज, कक्षा 05 रहे।यह जानकारी अमन ने दी।