प्रतिनिधि,सिमडेगा। गुप्तेश्वर नाथ धाम डोंबाबीरा बरटोली बेंदोझरिया में मकरसंक्रांति के अवसर अखंड हरिकीर्तन,शिव चर्चा सह मेला के आयोजन को लेकर एक बैठक आदित्य नारायण सिंह के अध्यक्षता में की गई। जिसमे 13 जनवरी को साढ़े 9 बजे से कलश यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। साथ ही 10 बजे से अखंड हरिकीर्तन का शुभारंभ किया जायेगा जो 14 जनवरी को समाप्त होगा। इसके उपरांत शिवचर्चा का आयोजन किया गया जायेगा। इसके बाद भंडारा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जायेंगे।





कार्यक्रम के संचालन हेतु एक समिति का गठन किया गया। जिसमे कुलदीप भगत को अध्यक्ष,विक्रम नायक और लक्ष्मी नारायण सिंह को उपाध्यक्ष,त्रिलोचन सिंह को सचिव,दयाल उरांव को संचालक,खिलेश्वर सिंह और पुनित दुबे को उप संचालक, बनाया गया। आज के बैठक में रामजीत यादव,केशो साव, प्रकाश दास,सहित अंधारी खम्हान,बेंदो झरिया, डोंबाबीरा बरटोली के ग्रामीण उपस्थित थे।