प्रतिनिधि,इटखोरी,चतरा। सोमवार को अखिल भारतीय धोबी महासंघ इटखोरी शाखा का चुनाव सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता रामधनी राम संरक्षक में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का उद्घाटनकर्ता आदित्य बैठा जिला अध्यक्ष और मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड प्रभारी बाल गोबिन्द राम ने संयुक्त रूप से शुरूवात बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर और संत गाडगे बाबा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
सभी लोगों ने अपने सम्बोधन में कहा कि समाज को मजबूत करने पर अपने अपने बिचार रखें। पिछले जिला स्तरीय सम्मेलन सह सम्मान एवं जिला चुनाव करने में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान दिए उन लोगों को शाल ओढ़ाकर माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित करने वाले में सर्व भुनेशवर बैठा, मालिक, बाल गोबिन्द राम, रामधनी राम, सहदेव राम, संजय रजक, रंजय भारती, जितेन्द्र रजक, राजकुमार रजक, विजय रजक, बिजुल रजक, सकलदेव रजक, मुन्नी देवी, रूचिता देवी, रेखा देवी और नव नियुक्त अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष के अलावा 14 प्रमुख व्यक्तियों को सम्मानित शाल ओढ़ाकर माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
सर्व सम्मति से संरक्षक सर्व बाल गोबिन्द राम, रामधनी राम, सहदेव राम, राजकुमार रजक, जीतेन्द्र रजक, रंजय भारती चिन्तामणी रजक प्रखंड अध्यक्ष सिकेन्दर रजक, सचिव संजय रजक, कोषाध्यक्ष महेन्द्र रजक, कार्यकारी अध्यक्ष बिजुल रजक, विजय रजक उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव रुचिता देबी, अंकेक्षक चिन्तामणी रजक, मिडिया प्रभारी रंजय भारती, के अलावा 21 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति गठन किया गया। सर्व सम्मति से मिलन समारोह सह वनभोज नये वर्ष में करने का निर्णय लिया गया।
मंच संचालन महेन्द्र कुमार रजक शिक्षक सह चुनाव प्रवेक्षक किए। सामूहिक रूप में सभी लोग ने मिलकर अल्पाहार किए। धन्यवाद ज्ञापन रंजय भारती करने के बाद सभा समाप्ति कि घोषणा की गयी।





