प्रतिनिधि,जमशेदपुर। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार संगठन के जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में उपायुक्त से मिलकर जुगसलाई रेलवे ओवर ब्रिज का नामकरण वीर शहीद किशन दुबे के नाम कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने की मांग की है। साथ ही ज्ञापन में ओवर ब्रिज के पास शहीद किशन दुबे की प्रतिमा स्थापित करने की मांग भी की है।
इस दौरान महामंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि जमशेदपुर लोकसभा अंतर्गत जुगसलाई रेलवे फाटक स्थित नए आवर ब्रिज का नामकरण अगर झारखंड के लाल वीर शहीद किशन दुबे के नाम पर होगा तो यह पूरे लौहनगरी के वासियों के लिए गर्व की बात होगी। इससे शहरवासियों समेत पूरे सैन्य समाज की सच्ची श्रद्धांजलि वीर शहीद किशन दुबे को अर्पित होगी।
मौके पर शहीद किशन दुबे के भाई कन्हैया दुबे, संगठन के सदस्य सुखविंदर सिंह, अवधेश कुमार, सत्य प्रकाश, मनोज कुमार, सत्येंद्र सिंह, संतोष कुमार सिंह, बिरजू यादव, हरि, अमरेंद्र शर्मा समेत अन्य मौजूद थे।





