प्रतिनिधि,जमशेदपुर।आंग्ल वर्ष में वनभोज का आनंद मानो जैसे संस्कृति और प्रकृति का अद्भुत समन्वय माना जा सकता है। पारिवारिक समन्वय, परिचय, परस्पर सहयोग के साथ साथ सांगठनिक ताकत को वनभोज के जरिए बढ़ाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर का वार्षिक कार्यक्रम वनभोज सह सैन्य मिलन टेल्को स्थित हुरलुंग पिकनिक स्पॉट में रविवार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। जिसमें भारी मात्रा मे पूर्व सैनिक, सैन्य मातृसक्ति व उनके परिवार समेत करीब 355 लोगो ने हिस्सा लेकर इस पिकनिक को सफल बनाया। वहीं कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती से राजीव कुमार एवं अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धनाथ सिंह भी उपस्थित रहे।इस दौरान बच्चों एवं महिलाओं के बीच खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। साथ ही दोपहर भोजन के बाद तम्बोला का खेल हुआ। जिसके बाद पुरस्कार वितरण किया गया।
मौके पर मुख्य अतिथि राजीव कुमार ने कहा कि परिषद् का कार्य सराहनीय है। राष्ट्र, समाज और सैनिकों के हित में किए गए कार्य से समाज में संगठन तेजी से बढ़ा है। वहीं प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धनाथ सिंह ने कहा कि समाजहित के घोष वाक्य को सबने जिस उत्साहपूर्वक और तन्मयता पूर्ण ढंग से सश्रम परिणित किया, वो समाज के लिए प्रेरणादाई है। यह कार्यक्रम सामाजिक जागरूकता, आपसी मेल भाव और स्वच्छ भारत कार्यक्रम के प्रति समर्पित रहा।
कार्यक्रम में हर वर्ग के बच्चों एवं उपस्थित मातृशक्तियो के लिए विभिन्न प्रकार के खेल का आयोजन किया गया। जिसमें नायक विनोद सिंह ने खेल विभाग का संचालन किया। परिचय सत्र के दौरान कैप्टेन प्रमोद सिंह को नए सदस्य के रूप में संगठन के महामंत्री जितेंद्र सिंह एवं अध्य्क्ष विनय यादव ने स्वागत किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वालों के साथ साथ वनभोज को सफल बनाने वाले सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को सम्मानित करते हुए बताया कि संगठन द्वारा अपने सदस्यों एवं उनके परिवार के लोगों के मनोरंजन के लिए प्रत्येक वर्ष वनभोज का आयोजन किया जाता है।
कार्यक्रम में युवा तरुणों एवं उपस्थित पूर्व सैनिक व मातृशक्ति के लिए इन आउट, जलेबी रेस, रिले रेस, बलून रेस, म्यूजिकल चेयर, ट्रॉली गेम एवं तंबोला जैसे अदृभुत खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें विजेताओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। बच्चों द्वारा नृत्य, देशभक्ति कविता एवं गाने पेश किए गए। अंत में सभी पूर्व सैनिकों ने देशभक्ति गानों पर झूमकर वनभोज का समापन किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन अवधेश कुमार द्वारा किया गया।





