प्रतिनिधि, रजरप्पा। रजरप्पा कोयलांचल स्थित सरस्वती विद्या मंदिर की कक्षा अष्टम के भैया अभिषेक ने विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित अखिल भारतीय विज्ञान मेला जो पंजाब प्रांत के अमृतसर में आयोजित था,उसमें बाल वर्ग के प्रतिभागियों में द्वितीय स्थान प्राप्तकर विद्यालय एवं रजरप्पा क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। उसने विद्यालय ,प्रांतीय तथा क्षेत्रीय स्तर से चयनित होकर अखिल भारतीय विज्ञान मेले में विज्ञान की आचार्या आरती झा के नेतृत्व में हिस्सा लिया था। उसने अपने मॉडल में एक स्मार्ट होम का प्रदर्शन किया था।





प्राचार्य उमेश प्रसाद ने उसे बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उसकी कड़ी मेहनत ,आचार्यों की प्रेरणा एवं अभिभावक का सही मार्गदर्शन का प्रतिफल है। प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष सह परियोजना पदाधिकारी रजरप्पा , उपाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी, सुनील कुमार सिन्हा, सचिव गोपाल नायक, कोषाध्यक्ष आशीष झा सहित सभी आचार्यों ने इस उपलब्धि को विद्यालय के लिए गर्व की बात बताते हुए भैया को बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है।