प्रतिनिधि,चरपोखरी,आरा। चरपोखरी प्रखंड के स्वर्गीय रामचन्द्र सिंह यादव के गोला पर अखील भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक जिला अध्यक्ष यादव रामसकल सिंह भोजपुरिया के अध्यक्षता में हुई।बैठक का संचालन जिला प्रधान महासचिव श्री सत्यनारायण यादव ने किया।
बैठक में संगठन को विस्तार करते हुए शैलेन्द्र यादव,पूर्व सरपंच रामएकबाल, यादव,राजू यादव,सभा कुमार यादव,हरिचरण यादव,हरेन्द्र यादव को जिला महासचिव तथा लालबाबू यादव को जिला सचिव बनाया गया।सत्यनारायण यादव ध्रुबड़िहा को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया।साथ ही 22 दिसम्बर को आरा में पूर्व प्रधानमंत्री व किसान नेता चौधरी चरण सिंह के जयन्ति के पूर्व संध्या पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की।
बैठक में उपस्थित लोगों में शैलेन्द्र यादव,सभा कुमार यादव,रामएकबाल यादव, हरिचरण यादव,हरेन्द्र यादव, लालबाबू यादव सहित अखील भारतवर्षीय यादव महासभा से जुड़े कई लोग उपस्थित थे।





