रांची।केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना खिलाफ देश के अनेक हिस्सों में बवाल मचा है।इसी बीच रेलवे ने रांची मंडल की 12 ट्रेनों को रद्द कर दिया है और कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित करके चलाया जा रहा है।रांची रेल मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी निशांत कुमार ने पीटीआई भाषा को बताया कि पूर्व-मध्य रेलवे और पूर्व-रेलवे के क्षेत्र में छात्र आंदोलन के कारण रांची रेल मंडल से परिचालित 12 ट्रेन को अब तक रद्द किया जा चुका है, जबकि कुछ अन्य ट्रेन के बारे में आज की परिस्थितियों के हिसाब से फैसला लिया जाएगा।





उन्होंने बताया कि उपद्रव के चलते कई ट्रेनों का मार्ग भी परिवर्तित कर दिया गया है।निशांत कुमार के मुताबिक, जिन ट्रेन को फिलहाल रद्द किया गया है, वे इस प्रकार हैं।





1) ट्रेन संख्या 18624, हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस





2) ट्रेन संख्या 12019, हावड़ा-रांची शताब्दी एक्सप्रेस





3) ट्रेन संख्या 12020, रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस





4) ट्रेन संख्या 12826, आनंदविहार-रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस





5) ट्रेन संख्या 15028, गोरखपुर-हटिया मौर्य एक्सप्रेस





6) ट्रेन संख्या 18625, पूर्णियाकोर्ट-हटिया एक्सप्रेस





7) ट्रेन संख्या 18623, इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस





8) ट्रेन संख्या 12365, पटना-रांची जन शताब्दी एक्सप्रेस





9) ट्रेन संख्या 18621, पटना-हटिया एक्सप्रेस





10) ट्रेन संख्या 15027, हटिया-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस





11) रांची-दुमका एक्स्प्रेस





12) रांची-गोड्डा एक्स्प्रेस





निशांत कुमार ने बताया कि शनिवार के हालात को देखते हुए रांची मंडल में चलने वाली अन्य ट्रेन के बारे में भी फैसला लिया जाएगा।हालांकि उन्होंने कहा कि रेलवे ज्यादा से ज्यादा ट्रेन को चलाने का प्रयास कर रहा है, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना न करना पड़े।