प्रतिनिधि,कुजू। अग्रसेन डीएवी पब्लिक स्कूल भरेचनगर सांडी में शुक्रवार को एक दिवसीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विद्यालय के 150 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। चित्रांकन प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग के छात्राओं का विषय जल संरक्षण था वही सीनियर वर्ग के छात्राओं का विषय पर्यावरण संरक्षण रखा गया था,जिसमें विद्यार्थियों ने अपने अपने स्मरण के अनुसार कला का बेहतर प्रदर्शन करते हुए बेहद मनमोहक दृश्य बनाए।





प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में अष्टम वर्ग सीके श्रेयांश मिश्रा श्रद्धानंद हाउस के प्रथम अष्टम ए की अंकिता कुमारी दयानंद हाउस द्वितीय स्थान और वर्ग अष्टम सी की वैष्णवी गुप्ता अरविंदो हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा वर्ग सप्तम सी की श्रेया कुमारी श्रद्धानंद हाउस एवं वर्ग सप्तम ए के शुभम मिश्रा दयानंद हाउस ने सांत्वना पुरस्कार जीता। वहीं सीनियर वर्ग के कक्षा 9 से 12वीं तक में दशम वर्ग ए की विद्या कुमारी दयानंद हाउस प्रथम एवं द्वितीय द्वादश वाणिज्य की तनुश्री मोगरा अरविंदो हाउस व दशम ए की प्रियांशी दयानंद हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकी 11वीं की निमिषा मोदी अरविंदो हाउस व वर्ग नवम सी की श्रेया मोगरा दयानंद हाउस को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।





प्रतियोगिता के उपरांत विद्यालय प्राचार्य निशीकांत कर ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के प्रतियोगिता आयोजन करने से बच्चों में पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति प्रेम बढ़ता है। साथ ही उन्होंने बच्चों को प्रकृति की रक्षा के लिए प्रेरित करते हुए कई तरह के सुझाव दिए। मौके पर विद्यालय के सुपरवाइजरी हेड कृष्ण मोहन झा तथा फाइन आर्ट के शिक्षक नीरज कुमार पाठक एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे।