रांची।झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।दीपक प्रकाश ने लोगों ने उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।वहीं केंद्र सरकार की गरीबों को रोजगार से जोड़ने के प्रयास को सराहा।
रांची के अनगड़ा स्थित जशपुरिया सेवा केंद्र गेतलसूद में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर नमन करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि वाजपेयी द्वारा दिए गए मूलमंत्र राजनीति और दलगत भावना से उठकर समाज के हित में कार्य करने की याद दिलाई। उन्होंने नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षा के साथ हुनर को बढ़ावा देने की बात कही, ताकि उसे रोजगार से जोड़ा जा सके।
महिलाओं के बीच सिलाई मशीन का वितरण
जशपुरिया बीएड कॉलेज बीसा के प्रांगण में 50 महिलाओं के बीच सिलाई मशीन का वितरण किया गया।सिलाई मशीन की व्यवस्था सेवा केंद्र के प्रमुख जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि अगले चरण में 50 महिलाओं को 16 सितंबर को सिलाई मशीन दी जाएगी। सभी महिलाएं कौशल विकास से प्रशिक्षित है।इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर, उपाध्यक्ष रेणुका हेम्ब्रम, भाजपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो, राहुल अवस्थी, जयश्री इंदवार, प्राचार्य अनिल कुमार मिश्रा, जागेश्वर महतो, बिगेश्वर महतो, सुखराम बेदिया, संजय भोगता, विजय महतो, मंटू नायक, नीलमोहन पाहन, जनार्दन महतो, बालक महतो, काजल गोस्वामी आदि उपस्थित थे।
खूंटपानी के पांड्राशाली में अटल जी को किया नमन
सरायकेला-खरसावां जिला के खूंटपानी स्थित पांड्राशाली में पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि मनायी गई।इस मौके पर पूर्व विधायक जवाहर लाल बानरा समेत पार्टी नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।इस दौरान पूर्व विधायक जवाहर लाल बानरा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन का प्रत्येक क्षण भारत को परम वैभव के शिखर पर ले जाने के लिए समर्पित रहा।अटल जी जैसे बहुआयामी व्यक्तित्व वाले जननेता को पाकर भारतीय राजनीति धन्य हुई है।उनके मूल्यों एवं आदर्शों पर आधारित जीवन हम कार्यकर्ताओं के लिए एक अनमोल धरोहर है।
अटल जी को आदिवासी समुदाय से था गहरा लगाव
जवाहर लाल बानरा ने कहा कि अटल जी को आदिवासी समुदाय से गहरा लगाव था।अटल जी ने अपने प्रधानमंत्रीत्व काल में आदिवासियों के कल्याण के लिए अलग मंत्रालय के साथ-साथ अलग झारखंड राज्य का गठन किया।उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से अटल जी के बताए रास्ते पर चलने की अपील की।
इस अवसर में मंडल प्रभारी हेमंत कुमार केशरी, महामंत्री सोनाराम कुम्हार, सांसद प्रतिनिधि सानो गोप, नारायण बानरा, कोकिल केसरी, विंदर दोराय, दुर्गा गोप, मंगल हेंब्रम, यादव चंद्र गोप, लॉरेंस हायबुरु, सिनु लेयांगी, मांगू लेयांगी, कुशल बानरा, विशु गोप, मुरुम तिउ, मोहन हेम्ब्रम, प्रधान बानरा, राम तिउ, दुलू राम हेम्ब्रम, गोविन हायबुरु आदि उपस्थित रहे।





