अदिति मेवाड़ा ने संभाली जेसीआई रांची उड़ान के अध्यक्ष पद की कमान
जेसीआई रांची उड़ान का 13वां शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची।सामाजिक संस्था जेसीआई रांची उड़ान के 13वें शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन गुरुवार को होटल ली लेक में किया गया।इस समारोह में अदिति मेवाड़ा ने अपनी टीम के साथ जेसीआई रांची उड़ान की कमान संभाली।कार्यक्रम में जेसीआई रांची उड़ान की आईपीपी टविंकल छावनीका ने अदिति मेवाड़ा को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई।इसके बाद अदिति मेवाड़ा ने अपनी नई टीम को शपथ दिलाई।
नई टीम में उपाध्यक्ष राखी खिरवाल,कोमल रुंगटा,निधि बियानी,पलक नरेडी,विनीता पोद्दार,श्रेष्ठा वालिया,सचिव प्रिया लखोटिया,कोषाध्यक्ष अंजना अग्रवाल,सह सचिव खुशी पाटोदिया,निदेशक अर्पिता पोद्दार,रिंकू चौधरी,रेखा रायका, खुशबू बागला,प्रिया बुधिया,प्रियंका साबू,ज्योति पोद्दार और कंचन पोद्दार शामिल हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर नम्रता मानसरिया ने नई टीम को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि जेसीआई रांची उड़ान के सदस्य कई सामाजिक कार्य करती आ रही है। यह कार्य लगातार आगे बढ़ता रहना चाहिए।
जेसीआई रांची उड़ान की फाउंडर अध्यक्ष राखी जैन ने भी नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए उनको हर तरह का सहयोग करने की बात कही।
इस अवसर पर जेसीआई रांची के अध्यक्ष प्रतीक जैन, जेसीआई रांची उड़ान की पूर्व अध्यक्ष आभा भंडारी, अर्चना मुरारका, वृंदा अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, निधि सराफ, राखी गंगवाल के अलावा संस्था के अन्य सदस्य मौजूद थे।
इस अवसर पर जीतो, झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स, मारवाड़ी युवा मंच, समर्पण शाखा, जेसीआई नियो, जेसीआई यूथ समेत अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।





