प्रतिनिधि,जमशेदपुर।अधिवक्ता परिषद जमशेदपुर इकाई द्वारा मानगो पोस्ट ऑफिस रोड स्थित एसबीएम हाई स्कूल में शुक्रवार स्वामी विवेकानंद के विचारों की प्रासंगिकता विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें राम कृष्ण मिशन के स्वामी करुणामयानंद जी ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात करने को कहा। साथ ही उन्होंने सत्य के मार्ग पर चलने की अपील भी की।
इस दौरान परिषद के प्रदेश मार्गदर्शक मंडल के सदस्य चंद्र भूषण ओझा ने स्वामी विवेकानंद के सिद्धान्त उतिष्ठ जाग्रत प्राप्य वरान्निबोधत का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वामी जी के अनुसार हमें अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए न रुककर स्वयं जाग्रत रखना चाहिए।
मौके पर बतौर विशिष्ट अतिथि परिषद के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिन्हा, कोषाध्यक्ष शांतनु विश्वास, स्कूल के निर्देशक शिव कुमार शर्मा और प्राचार्या किरण चोली भी मौजूद थे। मंच का संचालन अधिवक्ता परिषद जमशेदपुर के महासचिव अमित कुमार सिंह ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन स्कूल के निर्देशक शिव कुमार शर्मा ने दिया। परिचर्चा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए।





