प्रतिनिधि,टंडवा (चतरा)। थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती बडगांव में सोमवार दोपहर को जंगल में एक अधेड़ अज्ञात व्यक्ति का क्षत विक्षत शव पाए जाने से क्षेत्र में सनसनी मच गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने शव देखे जाने पर सूचना स्थानीय प्रशासन को दिया गया। पश्चात त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस निरीक्षक रंजीत रौशन ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्यपरीक्षण के लिए चतरा भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो शव काफ़ी दिनों से घने जंगल के झाड़ियों में पड़े रहने के कारण सड़ चुका था। फिलहाल शव का शिनाख्त नहीं हो सका है। वहीं पुलिस मामला दर्ज करते हुए शव का पहचान करने व मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।





