गिरिडीह।गुरूवार की शाम साढ़े चार बजे देवरी थाना क्षेत्र के जमुआ-चकाई रोड पर बिलोटांड़ गांव के पास एक स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई।स्कॉर्पियो में सवार उसका मालिक जमुआ के परगोडीह निवासी 48 वर्षीय वरुण राय, बिहार प्रदेश के जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र के औरैया गांव के 50 वर्षीय छोटू यादव और 40 वर्षीय संजय यादव की मौके पर मौत हो गई। वहीं घटना के बाद घटनास्थल एवं आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार जमुआ के परगोडीह निवासी वरुण राय मिर्जागंज के पास एक लाइन होटल का संचालन कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। गुरुवार को वो अपनी स्कॉर्पियो जेएच 10 सी ई 8845 से अन्य साथियों के साथ सोनो थाना क्षेत्र के औरेया जा रहे थे। इसी दौरान देवरी थाना क्षेत्र के बिलोटांड़ गांव के पास स्कॉर्पियो का संतुलन बिगड़ गया।संतुलन बिगड़ने से अनियंत्रित स्कॉर्पियो सड़क से करीब दस बारह फिट नीचे उतरकर एक पेड़ से टकरा गयी। जिसमें वाहन मालिक समेत उसमें सवार सभी चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।
घटना की सूचना पर देवरी थाना के एसआई संगम पाठक के नेतृत्त्व में पुलिस बल सभी घायलों को उपचार के लिए जमुआ स्थित अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने वरुण राय, छोटू यादव व प्रदीप यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल संजय यादव को बेहतर उपचार के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया





