पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,मधुपुर।मिशन परिवार विकास अभियान की सफलता को लेकर अनुमंडलीय अस्पताल प्रांगण से सोमवार को अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर मोहम्मद शाहिद ने सारथी ऑन व्हील्स जागरूकता रथ को रवाना किया।





इस मौके पर उपाधीक्षक डॉक्टर मोहम्मद शाहिद ने कहा कि परिवार नियोजन अपनाने से ही सुखी और स्वस्थ परिवार होता है। उन्होंने कहा कि गर्भ निरोधक गोली छाया एक असरदार और सुरक्षित उपाय है।शुरुआत के 3 महीने में हफ्ते में दो बार और उसके बाद हफ्ते में एक बार खाना होता है।इसमें हार्मोन नहीं होता है इसलिए यह महिलाओं के लिए सुरक्षित है ।





डाॅ. मोहम्मद शाहिद ने कहा कि जागरूकता रथ शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में घूम-घूम कर परिवार की खुशहाली के लिए परिवार नियोजन के उपाय के बारे में बताएगा।जागरूकता रथ के माध्यम से यह संदेश दिया जाएगा कि लड़की की शादी 18 साल की उम्र के बाद ही करनी चाहिए।दो बच्चों में कम से कम 3 साल का अंतर रखना चाहिए।बच्चों में अंतर रखने के लिए गर्भ निरोधक गोली का उपयोग करना सुरक्षित और असरदार है।





डाॅ. मोहम्मद शाहिद ने कहा कि रथ के माध्यम से कहा जा रहा है कि हम यह संकल्प लें कि परिवार नियोजन को खुशियों का विकल्प बनाएंगे,परिवार नियोजन अपनाओ उपाय,लिखो तरक्की का नया अध्याय।वहीं बताया कि अस्पताल में परिवार नियोजन की अस्थाई और स्थाई विधियां बिल्कुल ही निशुल्क उपलब्ध है। महिला बंध्याकरण और पुरुष नसबंदी विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा किया जा रहा है।साथ ही लाभार्थी को प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है।अस्थाई विधि में माला एन, छाया, अंतरा, कापर टी,पीपीआईयूसीडी आदि निशुल्क अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों में दिया जा रहा है।





मौके पर डॉक्टर गोपाल पंडित,विष्णु कुंवर,फैमिली प्लानिंग बीटीटी डिंपल कुमारी,मलय खां,दामोदर वर्मा,मीरा कुमारी,जियाउल हक,विनायक कुमार,अजय कुमार दास,शोएब आलम समेत सहिया साथी और सहिया मौजूद थे।