प्रतिनिधि,कान्हाचट्टी। राजपुर थाना क्षेत्र के बैंगोकला पंचायत के अंतर्गत बैंगोखुर्द में राजपुर पुलिस के द्वारा अफीम की खेती लेकर सत्यापन अभियान चलाया गया,जिसमें थाना प्रभारी भोलानाथ दास दास ने कहा की अफीम की खेती किसी भी दृष्टिकोण से सभ्यसमाज हित में नहीं है। यह समाज को मानसिक व शारीरिक रूप से विकलांग बना देता है। आगे कहा कि आमजन किसी के बहकावे में ना आए।किसी भी परिस्थिति में थाना क्षेत्र के अंतर्गत अफीम की खेती नहीं होने दी जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि इस जनजागरूकता के उपरांत भी आदि अफीम की खेती मे किसी को संलिप्ता पाए जाने की सूचना प्राप्त होती है तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।