पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,हज़ारीबाग।चौपारण थाना क्षेत्र के जगोडीह जंगल में पुअनि अनुपम प्रकाश,थाना प्रभारी,

चौपारण और थाना के सशस्त्र बल और वन विभाग के पदाधिकारी और कर्मियों के साथ संयुक्त छापेमारी कर लगभग 5 एकड़ वन भूमि पर लगे अवैध अफीम पोस्ता की खेती को नष्ट किया गया।अफीम की खेती के खिलाफ जिले भर में निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से तस्करों के मंसूबों को बड़ा झटका लगा है।





एसपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि चौपारण के आसपास अफीम तस्करों द्वारा अफीम की खेती की जा रही थी,जिसे अभियान चलाकर नष्ट कर दिया गया।पुलिस व वन विभाग के संयुक्त कारवाई करते हुए चिन्हित स्थान पर छापेमारी की। एसपी ने बताया कि पुलिस जब स्थल पर पहुंची तो वहां पाया गया कि अफीम के पौधे उग आए हैं।





एसपी ने कहा कि पुलिस द्वारा अफीम की खेती के खिलाफ लगातार कार्रवाई भी की जा रही है और उसे नष्ट भी किया जा रहा है।यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा अफीम की खेती करने वाले लोगों को भी चिन्हित करने का कार्य किया जा रहा है और ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।