लखनऊ।लखीमपुर खीरी हिंसात्मक बवाल में चार किसानों को गाड़ी से कुचल दिए जाने के आरोप में नौ अक्टूबर को गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा उर्फ टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को राहत नहीं मिली है। आशीष को अभी जेल में ही दिन काटना होगा। शुक्रवार को लखनऊ हाईकोर्ट ने आशीष की जमानत याचिका खारिज कर दी।न्यायमूर्ति करुणेश सिंह की सिंगल बेंच ने सुनवाई करते हुए आशीष मिश्र को जमानत देने से इंकार कर दिया। कोर्ट ने आशीष की जमानत पर सुनवाई के लिए छह जनवरी की तारीख निर्धारित की है। आपको बताते चलें कि 3 अक्टूबर को एक कार्यक्रम में कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर लौट रहे चार किसानों को कार से कुचल दिया गया था।इसके बाद हिंसात्मक बवाल हो गया था। हिंसात्मक बवाल में एक पत्रकार, ड्राइवर और भाजपा कार्यकर्ता की जान चली गई थी। इसमें चार किसानों और एक पत्रकार सहित कुल आठ लोगों की मौत हुई थी।किसानों को कुचलने वाली गाड़ी के काफिले में कुल तीन कारें थीं। इसमें से एक कार गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की थी। 29 नवंबर को सुनवाई करते हुए जस्टिस के.एस.पवार ने राज्य सरकार को 10 दिन में काउंटर ऐफीडेविट दाखिल करने का निर्देश दिया था। आशीष की जमानत इसके पहले सत्र अदालत से खारिज हो चुकी है। इसके बाद आशीष ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में हुई सुनवाई में भी आशीष को राहत नहीं मिली। आशीष की जमानत याचिका पर न्यायमूर्ति करुणेश सिंह पवार की एकल पीठ ने सुनवाई की। आपको बता दें कि इस मामले में पुलिस ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आशीष मिश्रा सहित कुल 13 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ हत्या सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। प्रदेश सरकार ने लखीमपुर हिंसात्मक बवाल मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की है। एसआईटी ने मंत्री के बेटे सहित 12 अन्य आरोपियों की पहचान की थी। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया था। तबसे आशीष मिश्रा सहित सभी 13 आरोपी जेल में हैं। इस हिंसात्मक बवाल को लेकर खूब राजनीति भी हुई थी।आज भी इस हिंसात्मक बवाल के मामले को लेकर कांग्रेस, सपा, बसपा समेत तमाम विपक्षी दल केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।इस हिंसात्मक बवाल के सारे आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं। इसी बीच आशीष मिश्र की जमानत लगातार खारिज हो रही है।
अभी जेल में ही कटेगा मंत्री के बेटे का दिन, आशीष की जमानत याचिका हुई खारिज,6 को होगी सुनवाई
अभी जेल में ही कटेगा मंत्री के बेटे का दिन,आशीष की जमानत याचिका हुई खारिज, 6 को होगी सुनवाई <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

संबंधित ख़बरें

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग

दिल्ली में ठंड के साथ धुंध की दस्तक: सफदरजंग और पालम पर विजिबिलिटी में भारी गिरावट
● ब्रेकिंग

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

