अमित शाह की रैली में जय श्रीराम का नारा लगाने वाले मुस्लिम युवक को मिल रही धमकी पर धमकी, प्रशासन ने दी सुरक्षा
अमित शाह की रैली में जय श्रीराम का नारा लगाने वाले मुस्लिम को युवक को मिल रही धमकी पर धमकी, प्रशासन ने दी सुरक्षा <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में केंद्रीय मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली में जय श्रीराम का नारा लगाने वाले मुस्लिम युवक को पुलिस ने सुरक्षा दी है।मुस्लिम युवक कट्टर पंथियों के निशाने पर आ गया और धमकी पर धमकी मिलने लगी।
दो दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली में जय श्रीराम का नारा लगाने वाले मुस्लिम युवक अहसान राव को धमकी पर धमकी मिल रही है। अहसान ने डीएम और एसएसपी को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की थी।अहसान के पत्र को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अहसान को सुरक्षा दी है।
पुलिस अधीक्षक (देहात) अतुल शर्मा ने मंगलवार को बताया कि पिछले दिनों सहारनपुर में आयोजित रैली में अहसान राव नामक व्यक्ति ने कुछ नारेबाजी की थी जिसके बाद उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं। इस संबंध में अहसान राव ने सहारनपुर के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की थी।
पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि अहसान राव के अनुरोध पर जिला प्रशासन ने उन्हें गनर उपलब्ध कराया है। भाजपा समर्थक माने जाने वाले अहसान राव ने बताया कि उनके नारे लगाने से नाराज कुछ कट्टरपंथी रंजिश रखने लगे थे, जिसकी वजह से उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की थी। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने एक गनर मुहैया कराया है।
अहसान राव ने कहा कि श्रीराम का नारा लगाकर कोई गुनाह नहीं किया है।बजरंग दल ने युवक को समर्थन देते हुए इसे सही बताया और उसे सुरक्षा दिलाने का आश्वासन दिया है।उलमा ने इस मामले पर एतराज जताते हुए अहसान से उलमा के सामने आकर तौबा करने की बात कही है।
संबंधित ख़बरें

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग

दिल्ली में ठंड के साथ धुंध की दस्तक: सफदरजंग और पालम पर विजिबिलिटी में भारी गिरावट
● ब्रेकिंग

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

