अयोध्या।रामनगरी अयोध्या में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
दिल्ली में दो आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद ये सुरक्षा बढ़ाई गई है।सुरक्षा को लेकर अयोध्या सीओ शैलेंद्र गौतम का बयान भी सामने आया है।सीओ ने कहा कि शहर के संवेदनशील चौराहों पर चेकिंग की जा रही है।अयोध्या में प्रवेश करने वाले लोगों से नागरिकता और आधार कार्ड मांगा जा रहा है।
बता दें कि सोमवार को रामनगरी अयोध्या में जबरदस्त सुरक्षा व्यवस्था रही।पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की तलाशी ली।अयोध्या और कैंट रेलवे स्टेशन पर भी जबरदस्त चेकिंग हुई।रामनगरी के मुख्य मंदिरों के आस-पास भी चेकिंग कड़ी कर दी गई है।सुरक्षा एजेंसियां होटल और धर्मशालाओं में रुकने वालों के बारे में भी जानकारी जुटा रही हैं।सरयू तट पर भी पुलिस अलर्ट मोड में है।





